गुजरात विधानसभा अध्यक्ष की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

अहमदाबाद, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। गुजरात विधानसभा अध्यक्ष अशोक भट्ट की गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। कई अंगों के काम नहीं करने के कारण बुधवार की रात उनका निधन हो गया था।

भट्ट को श्रद्धंजलि देने के लिए कैबिनेट की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। भट्ट के सम्मान में गुरुवार और शुक्रवार को दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा भी की गई। साथ ही गांधीनगर एवं अहमदाबाद स्थित सरकारी कार्यालयों में गुरुवार को अवकाश रहा।

भट्ट के परिजनों को सांत्वना देने के लिए मोदी उनके खडिया स्थित आवास पर गए।

इससे पहले भट्ट के पार्थिव शरीर को विधानसभा भवन में रखा गया, जहां सरकारी कर्मचारियों एवं उनके प्रियजनों ने अपने नेता के अंतिम दर्शन के किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। बाद में भट्ट के पार्थिव शरीर को अहमदाबाद स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय ले जाया गया, जहां कैबिनेट मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले जाया गया।

भट्ट का जन्म 28 जनवरी, 1939 को अहमदाबाद में एक साधारण श्रमिक परिवार में हुआ था। उन्होंने मैट्रिक की पढ़ाई पूरी कर एक कपड़ा मिल में बतौर श्रमिक नौकरी शुरू की थी।

सार्वजनिक जीवन में उन्होंने 1956 में पदार्पण किया। उन्होंने महागुजरात आंदोलन में एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में भाग लिया।

भट्ट पहली बार 1975 में विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए और आठ बार विधायक बनकर लंबे समय तक अपनी सेवा देते रहे। वर्ष 1990 से उन्होंने कई मंत्रालयों का दायित्व भी संभाला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+