पाकिस्तान में अलकायदा का सरगना मारा गया
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अलकायदा का शीर्ष स्वयंभू नेता शेख अल-फतह अमेरिकी चालक रहित विमान ड्रोन के हमले में मारा गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ड्रोन ने उत्तरी वजीरिस्तान में रविवार को नौ मिसाइलें दागीं थीं जिनमें से तीन सही निशाने पर पहुंची थीं। इसी हमले में अल-फतह मारा गया।
अल-फतह 50 साल का था और वह वर्ष 1966 में तालिबान के साथ जुड़ा था। वर्ष 2001 में अफगानिस्तान पर अमेरिकी हमले के बाद उसने पाकिस्तान में शरण ले ली थी।













Click it and Unblock the Notifications