कश्मीर मसले पर यूएन का दखल चाहता है पाक

यह दक्षिण एशिया में शांति व स्थिरता के लिए जरूरी है। कुरैशी ने मंगलवार को महासभा को संबोधित करते हुए कहा, "कश्मीरियों के आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कश्मीर मसले का हल संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के मुताबिक होना चाहिए। इससे दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए बेहतर माहौल बनेगा।"
पाकिस्तानी समाचार चैनल डॉन न्यूज के अनुसार कुरैशी ने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर विवाद स्वतंत्र और निष्पक्ष जनमत संग्रह के तहत कश्मीरी लोगों के खुद निर्णय लेने के अधिकार से जुड़ा है। यह संयुक्त राष्ट्र के तहत होना चाहिए।"
कुरैशी के इस बयान से एस. एम. कृष्णा के साथ उनकी संभावित मुलाकात की अटकलों को झटका लगा है और भारत ने कुरैशी के बयान की निंदा की है।












Click it and Unblock the Notifications