चांद पर मानव के पहले कदम का वीडियो मिला
अगले बुधवार को 'आस्ट्रेलियन ज्योग्राफिक' पत्रिका के पुरस्कार समारोह में इस वीडियो का प्रदर्शन होगा। यह वीडियो मुश्किल से कुछ ही मिनटों का है लेकिन इसे 1969 की उस ऐतिहासिक घटना के सर्वश्रेष्ठ दृश्यों वाला प्रमुख दस्तावेज माना जा रहा है।
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' ने बुधवार को अंतरिक्ष विज्ञानी जॉन सार्कीसिएन के हवाले से बताया है कि कई साल पहले यह वीडियो अभिनेखागार से गायब हो गया था और जब यह मिला तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। वीडियो में आर्मस्ट्रांग के चांद पर उतरने के कुछ शुरुआती मिनटों के दृश्य हैं। उस समय नासा में इसके सिग्नल मिलना शुरू नहीं हुए थे इसलिए आस्ट्रेलिया में इसे रिकॉर्ड किया गया था।
आस्ट्रेलिया में लगाए गए टेलीस्कोपों ने अपोलो 11 के मिशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था क्योंकि इनमें टीवी संकेत पकड़ने की क्षमता थी। आस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष विज्ञानी सार्कीसिएन ने बताया कि आस्ट्रेलिया के अंतरिक्ष केंद्र को मिले संकेतों से वास्तव में एक बहुत अच्छा वीडियो तैयार हुआ था। अब से पहले इस वीडियो को अंतरिक्ष विज्ञानी समुदाय के ही कुछ सदस्यों ने देखा था।













Click it and Unblock the Notifications