अयोध्या में सुरक्षा सख्त, चौकसी कड़ी

अयोध्या और फैजाबाद को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 20,000 सुरक्षाकर्मयिों को तैनात किया गया है।

फैजाबाद के पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेश राय ने बुधवार को आईएएनएस से कहा कि अयोध्या और फैजाबाद में प्रवेश के सभी स्थानों पर सुरक्षा जांच भी बढ़ा दी गई है। करीब 100 बैरियर लगाकर बाहर से आने वाले वाहनों और लोगों की सघन तलाशी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अधिग्रहित परिसर (राम जन्मभूमि) पहले से ही अर्धसैनिक बलों के हवाले है। उन्हें विशेष सतर्कता बरने के निर्देश दिए गए हैं।

रामलला के दशर्न के लिए श्रद्धालुओं को प्रशासन की तरफ से कोई रोक नहीं थी। बुधवार शाम तक श्रद्धालुओं ने रामलला के दशर्न किए हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या आम दिनों जैसी नहीं थी।

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के फैसले के दिन यानी गुरुवार को श्रद्धालुओं के अयोध्या में रामलला के दर्शन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

फैजाबाद के जिला मजिस्ट्रेट एम.पी. अग्रवाल ने बुधवार को कहा, "वहां रामलला के दशर्न पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।"

अग्रवाल ने आईएएनएस से फोन पर कहा, "किसी भी अन्य दिन की तरह फैसले के दिन भी श्रद्धालु दशर्न के लिए आ सकते हैं। यहां सब कुछ सामान्य है।"

अग्रवाल ने कहा, "स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। इसे देखते हुए हमने स्कूलों, कॉलेजों या अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+