केरल में सिंघवी से खफा हुए कांग्रेसी
कांग्रेसी नेताओं का यह भी कहना है कि जिस लॉटरी वितरक का मुकदमा सिंघवी लड़ रहे हैं, उसके कारोबार में अनियमितता है। कांग्रेस इकाई ने इसकी शिकायत नई दिल्ली में आला नेता से करने का निर्णय लिया है।
सिंघवी बुधवार को मेघा डिस्ट्रीब्यूटर के मालिक सेंटिआगो मार्टिन की तरफ से मुकदमा लड़ने के लिए केरल उच्च न्यायालय में पेश हुए। राज्य सरकार द्वारा पेपर लॉटरिज एक्ट में संशोधन के लिए हाल ही में अध्यादेश लाया गया है, जिसमें लॉटरी पर कर की सीमा बढ़ा दी गई है।
तिरूवनंतपुरम में कथित रूप से 'माकपा-लॉटरी माफिया संबंध' के खिलाफ आवाज उठाने वाले कांग्रेसी विधायक वी.डी. सथीसन ने कहा, "प्रवक्ता सिंघवी का मेघा डिस्ट्रीब्यूटर की तरफ से मुकदमा लड़ने का निर्णय अनुचित है। उनके खिलाफ हम पार्टी के आला नेता से शिकायत करेंगे। उनका पैरवी करना न्यायसंगत नहीं है।"
इस बारे में जब नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस मामले से अनभिज्ञता जाहिर की।
केरल में कांग्रेस 'अवैध' सिक्किम और भूटान लॉटरियों के खिलाफ आंदोलन करती आई है। उसका आरोप है कि सत्ताधारी माकपा सरकार राज्य में मेघा डिस्ट्रीब्यूटर का मदद कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications