अयोध्या विवाद : शराब व आतिशबाजी की दुकानें रहेंगी बंद
पुलिस उपमहानिरीक्षक राजीव कृष्ण ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा पहले से लागू है। इसके साथ ही हमने शराब की सभी दुकानों को बुधवार शाम से बंद रखने का निर्णय लिया है और आतिशबाजी की दुकानों को पहले से ही बंद कर दिया गया है।"
कृष्ण ने कहा, "यह कदम फैसले के बाद लोगों को जश्न मनाने से रोकने के लिए उठाया गया है।" उन्होंने चेतावनी दी, "जो भी आदेश का उल्लंघन करते पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।"
एहतियात के तौर पर 1,450 लोगों से लिखित तौर पर शपथ पत्र ले लिया गया है कि वे किसी भी ऐसी गतिविधि में हिस्सा नहीं लेंगे, जो दूसरों को भड़काती हो। इसके साथ ही 125 लोगों के लाइसेंसी हथियार जब्त कर लिए गए हैं।
किसी तरह के जुलूस पर रोक लगा दी गई है लेकिन स्कूल-कॉलेज और बाजार खुले रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications