खदान में फंसे कामगार 2 सप्ताह में निकल सकते हैं बाहर
सेंटियागो, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। चिली की एक खदान में लगभग दो महीने से फंसे 33 कामगारों को अगले दो सप्ताह के भीतर सुरक्षित बाहर निकाले जाने की संभावना है।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार कामगारों को बचाने के लिए अभियान में जुटे बचाव दल के प्रमुख आंद्रे सॉगारेट ने मंगलवार को बताया, "अगले सप्ताह तक हम अपने अभियान के आखिरी दौर पर में पहुंच जाएंगे।"
अधिकारियों का कहना है कि बचाव कार्य तेजी से मगर सावधानी से चलाया जा रहा है। चिली के आतंरिक मामलों के मंत्रालय में सलाहकार क्रिस्टियान बारा ने कहा कि अगले दो सप्ताह में बचाव कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि ये कामगार बीते पांच अगस्त से सान जोस शहर के निकट की एक खदान में फंसे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications