शेयर बाजार में नरमी, सेंसेक्स 13, निफ्टी 6 अंक फिसला (राउंडअप)

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.06 प्रतिशत गिरकर 20,104.86 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 20,157.51 अंक के उच्च और 19,981.96 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 0.10 प्रतिशत गिरकर 6,029.50 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 6,049.80 अंक के उच्च और 5,991.30 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 16.11 अंक (0.20 प्रतिशत) बढ़कर 8,158.37 अंक पर बंद हुआ और स्मॉलकैप सूचकांक 3.46 अंक (0.03 प्रतिशत) बढ़कर 10,284.03 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई पर ऊर्जा (1.15 प्रतिशत), टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (0.93 प्रतिशत), रियल्टी (0.48 प्रतिशत) और बैंकिंग (0.33 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।

तेल एवं गैस (-0.74 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (-0.46 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (-0.32 प्रतिशत) और हेल्थकेयर (-0.23 प्रतिशत) बीएसई पर सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।

सेंसेक्स में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा (2.54 प्रतिशत), रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (2.52 प्रतिशत), डीएलएफ (2.37 प्रतिशत), एनटीपीसी (2.31 प्रतिशत) और जिंदल स्टील (1.33 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे। एसीसी, एल एण्ड टी, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक में भी तेजी दर्ज की गई।

वहीं एचडीएफसी (-1.96 प्रतिशत), आरआईएल (-1.12 प्रतिशत), हिन्दुस्तान यूनिलीवर (-0.83 प्रतिशत), मारुति सुजुकी (-0.75) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (-0.74 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। टीसीएस, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, विप्रो और आईसीआईसीआई बैंक भी गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे।

बीएसई पर 1,326 कंपनियों के शेयर बढ़कर बंद हुए और 1,620 कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। वहीं 141 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+