सरकार अयोध्या मसले पर अनिश्चितता खत्म करने के पक्ष में
सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह अयोध्या मसले पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ द्वारा फैसला सुनाए जाने पर अंतरिम रोक लगा दिया था।
सरकार की ओर से अदालत में उपस्थित अटार्नी जनरल जी. वाहनवटी ने कहा, "यदि अदालत के बाहर समझौते की कोई भी गुंजाइश है तो हम उसका स्वागत करेंगे लेकिन साथ ही हम इस मसले पर कोई अनिश्चिता नहीं चाहते हैं।"
उन्होंने कहा कि कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के नाम पर हम सुरक्षा बलों को हमेशा तैनात नहीं रख सकते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications