उत्तर प्रदेश: बस से कुचलकर बाप-बेटे की मौत
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सोमवार को एक निजी बस से कुचलकर बाप-बेटे की मौत हो जाने से बाद आक्रोशित भीड़ ने हिंसक प्रदर्शन किया। गुस्साई भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ की। id="toptextpromo">जिले
के कीरतपुर कस्बे में मोटरसाइकिल से जा रहे 42 साल के मादुल्ला और उसके 21 वर्षीय बेटे कामिल को एक निजी बस ने कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके से फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाराज भीड़ ने बस व अन्य कई निजी और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़, पथराव और आगजनी की। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उग्र
भीड़ ने बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग को जाम कर दिया। हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस से भीड़ की हिंसक झड़प हो गई। उन्होंने कहा कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।











Click it and Unblock the Notifications