अफगानिस्तान में ब्रिटिश महिला का अपहरण
इस महिला का नाम पता नहीं चल पाया है लेकिन उसके बारे में कई सूचनाएं दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह महिला कुनार प्रांत से तीन अफगानी पुरुषों के साथ जलालाबाद जा रही थी, उसी दौरान कुछ बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद हमलावर इस महिला को अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे। यह घटना रविवार की है।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार इस महिला की उम्र 30 साल से अधिक है और वह कई वर्षो से अफगानिस्तान में काम कर रही थीं। महिला को मुक्त कराने के लिए सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू कर दिया है।
अफगानी सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के संदर्भ में अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों का सहयोग लिया जा रहा है। दूसरी ओर तालिबान इस अपहरण की घटना पर अपनी अनभिज्ञता जता रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications