शेयर बाजारों में तेजी कायम, सेंसेक्स 72 अंक चढ़ा (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने 20,267.98 के ऊपरी और 20,082.26 के निचले स्तर तक कारोबार किया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 6063.50 के ऊपरी और 6018.30 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख देखा गया। मिडकैप 27.10 अंक उछलकर 8,142.26 पर जबकि स्मॉलकैप 13.24 अंक बढ़कर 10,280.57 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में शामिल हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (3.33 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (3.16 फीसदी), टाटा स्टील (2.57 फीसदी), एनटीपीसी (2.51 फीसदी) और ओएनजीसी (1.40 फीसदी) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। इसी तरह एचडीएफसी बैंक (2.11 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.94 फीसदी), एचडीएफसी (0.57 फीसदी) और इंफोसिस (0.50 फीसदी) के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई के धातु (2.15 फीसदी), टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद (1.64 फीसदी) और रियल्टी (1.23 फीसदी) सेक्टर में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। तेज उपभोग की उपभोक्ता वस्तु (0.67 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.48 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.11 फीसदी) में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और कुल 1495 कम्पनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1475 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications