चीन ने मानवाधिकारों पर श्वेत पत्र जारी किया
स्टेट काउंसिल इनफार्मेशन ऑफिसर द्वारा "प्रोग्रेस इन चाइनाज ह्युमन राइट्स इन 2009" शीर्षक से जारी इस श्वेत पत्र में कहा गया है, "मानवाधिकारों के संपूर्ण मुद्दों को हर तरीके से महत्व दिया गया है।"
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रिपोर्ट में कहा गया है कि इंटरनेट के चीनी उपभोक्ताओं के बोलने की आजादी के अधिकार की रक्षा की गई है और चीनी सरकार के लिए जनता की राय जानने के लिए तथा शासन में सुधार लाने के लिए इंटरनेट एक नया माध्यम बन गया है।
श्वेत पत्र में कहा गया है कि कुछ नीतियों को तैयार किए जाने के पूर्व इंटरनेट के माध्यम से जनता से मशविरा करना सरकार में हर स्तर पर आम प्रक्रिया बन गई है।
श्वेत पत्र में कहा गया है कि सरकारी एजेंसियों ने भ्रष्टाचार के बारे में तथा अधिकारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का उल्लंघन किए जाने के बारे में जनता की शिकायतें प्राप्त करने के लिए विशेष वेबसाइट बनाए हैं।
तियानजिन स्थित नानकै युनिवर्सिटी में मानवाधिकार अनुसंधान केंद्र के उपनिदेशक चांग जियान ने कहा कि सरकारी एजेंसियों ने सार्वजनिक प्रशासन में पारदर्शिता लाने में उल्लेखनीय प्रगति की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications