मिस्र के पूर्व मंत्री बनेंगे विश्व बैंक के प्रबंध निदेशक
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक ने मोहिल्दीन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह व्यापार एवं उद्योग मंत्री राशिद मोहम्मद राशिद को निवेश मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
मोहिल्दीन छह साल तक मंत्री रहने के बाद विश्व बैंक जैसी प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय संस्था में एक बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन करने जा रहे हैं। उनके सामने गरीबी उन्मूलन और आर्थिक प्रबंधन की चुनौती रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications