जनमत सर्वेक्षण में ओबामा बुरी तरहं पिछड़े

वाशिंगटन, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में एक माह बाद अमेरिकी कांग्रेस के चुनाव होने हैं। नए जनमत सर्वेक्षणों के अनुसार विपक्षी रिपब्लिकनों को स्पष्ट फायदा मिलने के आसार हैं, क्योंकि राष्ट्रपति बराक ओबामा 20 महीने के अपने कार्यकाल में लोकप्रियता के हिसाब से अब तक निचले पायदान पर नजर आ रहे हैं।

ओबामा की स्वीकृति दर 42 प्रतिशत पर ठहरी हुई है जो समाचार चैनल 'सीएनएन' के जनमत सर्वेक्षण में अब तक सबसे नीचे है और मात्र तीन सप्ताह पहले ओबामा जहां थे, वहां से भी आठ प्रतिशत नीचे आ गए हैं। इसके अलावा 56 प्रतिशत अमेरिकी नागरिक सोचते हैं कि उनकी अपेक्षाओं के विपरीत ओबामा की लोकप्रियता में तेजी से गिरावट आई है।

सीएनएन के मुताबिक राष्ट्रपति की कम होती लोकप्रियता डेमोक्रेट्स को भारी पड़ेगी और दो नवंबर को होने वाले चुनावों में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

सच तो यह है कि ओबामा की स्वीकृति दर वही है जो 1994 में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की थी। मध्यावधि चुनाव में उस वर्ष रिपब्लिकनों ने दोनों सदनों और सीनेट पर मुश्किल से नियंत्रण पाया था।

पचास प्रतिशत मतदाताओं ने कहा कि वे नई कंजरवेटिव पार्टी द्वारा समर्थित उम्मीदवार को मत देंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+