दिल्ली में डेंगू के 93 नए मामले
डेंगू से सबसे अधिक दक्षिणी दिल्ली का इलाका प्रभावित है और यहां 429 मामले सामने आए हैं। इसके बाद सिविल लाइन क्षेत्र में 367 और रोहिणी इलाके में 339 मामले देखे गए हैं।
दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में डेंगू से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें एक मामला राजधानी के बाहर का था।
शहर में इस बीमारी के रोजाना तकरीबन 70 मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली नगर निगम को आशंका है कि इस साल डेंगू के मामले वर्ष 2006 के आंकड़े 3,366 को पार कर जाएंगे।
तीन से 14 अक्टूबर के बीच होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान आने वाले खिलाड़ियों और प्रतिनिधियों के मद्देनजर दिल्ली नगर निगम के अधिकारी इन दिनों छिड़काव अभियान में जुटे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications