मून ने 9/11 पर अहमदीनेजाद के बयान की निंदा की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए अहमदीनेजाद ने कहा था कि अपनी लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को संभालने, मध्य पूर्व पर पकड़ मजबूत करने तथा इजरायल को बचाने के लिए अमेरिका ने ही 9/11 के हमलों की साजिश रची थी।
मून ने शुक्रवार को कहा, "मैं गुरुवार को 9/11 पर हमले के बारे में एक नेता (अहमदीनेजाद) की टिप्पणियों की निंदा करता हूं।"
अमेरिका में हुए इस सबसे बड़े आतंकवादी हमले में लगभग 3,000 लोग मारे गए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी अहमदीनेजाद के बयान की निंदा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications