राष्ट्रमंडल खेल समारोहों के लिए आशिमा-लीना के परिधान
लीना कहती हैं कि सीडब्ल्यूजी टीम का हिस्सा बनना सम्मान की बात है।
उन्होंने आईएएनएस से कहा, "वैसे सीडब्ल्यूजी के विषय में बहुत सी नकारात्मक बातें लिखी गई हैं लेकिन मैं आपसे कहना चाहती हूं कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बहुत सी तैयारियां की जा रही हैं।"
लीना ने कहा, "हम पिछले करीब आठ महीने से इस परियोजना पर काम कर रहे हैं और सब कुछ बहुत अच्छी तरह से हो रहा है। हमें बिल्कुल भी कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ा।"
आशिमा-लीना के अलावा मुंबई की डिजाइनर एना सिंह भी सीडब्ल्यूजी में हिस्सा लेने वालों के परिधान डिजाइन कर रही हैं।
राष्ट्रमंडल खेलों में दुनियाभर के 71 देशों के 7,000 प्रतिभागियों और अधिकारी शामिल होंगे। वर्ष 1982 के एशियाई खेलों के बाद यह भारत का सबसे बड़ा खेल आयोजन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications