सेब की 3 करोड़ पेटियां मंडियों में पहुंची
मुख्यमंत्री गुरुवार को शिमला जिले के कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के जनेड़घाट में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में सेब की बम्पर फसल हुई है और सेब को देश की विभिन्न मण्डियों तक पहुंचाने के सभी संभावित प्रबंध किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य में लगभग 4़ 50 करोड़ सेब की पेटियों का उत्पादन होने की संभावना है जबकि गत वर्ष राज्य में केवल 30 लाख सेब की पेटियों का उत्पादन हुआ था। राज्य में सेब उत्पादन को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 85 करोड़ रुपये की सेब नवीनीकरण योजना आरम्भ की है, जिसके तहत सेब के पुराने रूट स्टाक को उच्च क्षमता की किस्मों से बदला जा रहा है ताकि बागवान इससे लाभान्वित हो सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications