मध्य प्रदेश की वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जमुना देवी का निधन
इंदौर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जमुना देवी का निधन हो गया है। जमुना देवी 81 साल की थीं। वह पिछले कुछ समय से पेट के कैंसर से ग्रस्त थीं और उनका इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। कल उन्हे आईसीयू में भर्ती किया गया था।
मध्य प्रदेश में जमुना देवी की पहचान जनजातीय वर्ग के नेता के तौर पर रही है और उन्होंने जनजातीय वर्ग के हित की लम्बी लड़ाई लड़ी है। वह प्रदेश की उपमुख्यमंत्री भी रहीं। जमुना देवी पिछले कुछ समय से बीमार थी और उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार की रात को उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। शुक्रवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। जमुना देवी के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर व्याप्त है।
जमुना देवी पहले समाजवादी विचारधारा से जुड़ी थीं। उन्होने अपने 6 दशकों के सार्वजनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पद संभाले। वह राज्यसभा की सदस्य भी थीं। उन्होने मोती लाल वोरा और दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में उल्लेखनीय काम किये।












Click it and Unblock the Notifications