पितरों के तर्पण के लिए हरिद्वार पहुंचे लोग
गंगासभा के अध्यक्ष राम कुमार मिश्र ने कहा कि यहां हरिद्वार में देश के समूचे क्षेत्रों से लोग श्राद्घ कर्म करने आते हैं। इस बार भी लोग अच्छी संख्या में देश के तमाम हिस्सों से श्राद्घ करने के लिए पहुंचे है। हर की पैडी के अलावा गंगा के अन्य तटों पर भी लोगों ने पिंडदान और श्राद्धकर्म संस्कार किए।
गौरतलब है कि हिन्दू मान्यताओं के अनुसार गंगा की गोद में श्राद्ध कर्म करना श्रेयस्कर होता है। इससे मृत परिजनों की आत्मा को शांति मिलती है। यह प्रत्येक वर्ष आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होकर अमावस्या तक चलता है। इसमें तर्पण के बाद गोत्र व पितरों का ध्यान कर पिंड दान भी किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications