याचिकाकर्ता रमेश चंद्र त्रिपाठी के सिर कांग्रेस का हाथ : भाजपा
लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भााजपा ऐसा मानती है कि कांग्रेस की शह पर रमेश चंद्र त्रिपाठी ने फैसला टालने की अर्जी दाखिल की क्योंकि कांग्रेस पार्टी चाहती है कि अयोध्या का निर्णय टल जाए।
उनसे जब पूछा गया गया कि फैसला टलने से कांग्रेस को क्या फायदा होगा तो इस पर उन्होंने आगे बोलने से इंकार किया।
शाही ने कहा कि दिग्विजय की हालिया लखनऊ यात्रा के बाद ही त्रिपाठी की अयोध्या याचिका संबंधित गतिविधियां बढ़ीं।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दिग्विजय ने लखनऊ यात्रा के दौरान कुछ लोगों से गुपचुप मुलाकात की थी। उन्हें इस बात का खुलासा करना चाहिए कि वह किन लोगों से मिले थे। उन्होंने इस बात का भी इशारा किया कि दिग्विजय ने त्रिपाठी से भी मुलाकात की।
मालूम हो कि अयोध्या विवाद पर 24 सितम्बर को आने वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के फैसले पर रोक लगाते हुए सर्वोच्च न्यायालय अब इस मामले की 28 सितम्बर को अगली सुनवाई करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या विवाद का फैसला 24 सितंबर को आ जाता तो बहुत अच्छा होता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications