मिग-27 दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित
रक्षा मंत्रालय के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विंग कमांडर महेश उपासनी ने बताया कि यह दुर्घटना दुरिया गांव के पास सुबह 8.30 बजे उस समय हुई जब मिग विमान कलाईकोंडा एयरबेस से अपनी नियमित उड़ान पर था।
उपासनी के मुताबिक चालक सकुशल विमान से बाहर आने में सफल रहा और इस हादसे में कोई नागरिक भी हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications