अमेरिका में महिला को मिली मौत की सजा
टेरेसा लेविस (41) का बौद्धिक स्तर (आईक्यू-72) कम होने से उसे इंजेक्शन से मौत की सजा देने पर विवाद भी हुआ था। यदि उसकी मानसिक कमजोरी का स्तर दो प्वाइंट अधिक होता तो वह इस सजा से बच सकती थी।
वर्जीनिया के दंड विभाग के संचार निदेशक लैरी ट्रेलर ने बताया कि टेरेसा को जानलेवा इंजेक्शन देकर मारने की सजा रात के नौ बजकर 13 मिनट पर सुनाई गई।
टेरेसा का अंतिम बयान अपनी सौतेली लड़की कैथी क्लिफ्टन के लिए था। वर्ष 2002 में कैथी के पिता जुलियन लेविस (51) और भाई सीजे लेविस (25) की टेरसा ने अपने दो साथियों की मदद से गोली मारकर हत्या कर दी थी।
ट्रेलर के मुताबिक कैथी अपने परिवार में अब अकेली हैं। वर्जीनिया में अपनी सजा के पहले टेरेसा ने कैथी से कहा, "मैं कैथी को बस इतना बताना चाहती हूं कि मैं उससे बहुत प्रेम करती हूं। जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए मुझे दुख है।"
अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय और वर्जीनिया के राज्यपाल बॉब मैकडॉनेल के पास टेरेसा की क्षमादान की अर्जी लगाई गई थी, लेकिन उसे वहां से क्षमादान नहीं मिला।
यूरोपीय संघ के मानवाधिकार प्रतिनिधि मार्कस लोनिंग ने गुरुवार को जर्मन रेडियो पर बताया कि यूरोपीयन संघ ने राज्यपाल मैकडॉनेल के पास क्षमादान की गुजारिश की थी।
ट्रेलर ने बताया कि वर्जीनिया के ग्रीन्सवीले कोरेक्सनल सेंटर में टेरेसा को सजा दी गई। टेरेसा ने सजा से पहले भुना हुआ मुर्गा और 'जर्मन केक' खाने की इच्छा जाहिर की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications