राष्ट्रमंडल खेल : कनाडा ने खिलाड़ियों की नई दिल्ली यात्रा टाली
मीडिया में आई खबरों में यहां कहा गया है कि कनाडा की महिला हॉकी टीम, तीन निशानेबाज और प्रनिधिमंडल के मिशन स्टाफ के कई सदस्य गुरुवार को नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करने वाले थे।
कनाडाई राष्ट्रमंडल खेलों की ओर से कहा गया है कि खिलाड़ी तय कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली नहीं जा रहे हैं।
कनाडा के मिशन प्रमुख मार्था डेकॉन ने कनाडियन ब्राडकास्टिंग कॉरपोरेशन को बताया, "हम तब तक अपने खिलाड़ियों को वहां नहीं भेज सकते, जब तक हमें भरोसा न हो जाए कि वे वहां सुरक्षित और स्वास्थ होंगे।"
डेकॉन ने कहा कि कनाडाई राष्ट्रमंडल खेलों के अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और वे तय करेंगे कि खिलाड़ियों को दिल्ली जाना चाहिए या नहीं।
डेकॉन ने कहा, "हमें अगले कुछ दिनों के भीतर समीक्षा करनी है, और हम उन प्रश्नों पर बराबर मंथन कर रहे हैं कि क्या यह सुरक्षित है, क्या यह अर्थपूर्ण है, क्या यह उस तरह का अनुभव होगा, जिसका हमने अपने खिलाड़ियों और कोचों को वादा किया था..।"
यह निर्णय तब लिया गया है, जब इस बात की खबर आई है कि नई दिल्ली अभी भी खेल गांव की दशा सुधारने के लिए संघर्षरत है।
कनाडाई अधिकारियों ने कहा है कि खेल गांव के आवास अभी भी रहने योग्य नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications