यमुना का जलस्तर घटा लेकिन खतरे में दिल्ली
नई दिल्ली। दिल्ली में युमना का जलस्तर गुरुवार सुबह कम होना शुरू हो गया लेकिन अभी भी जलस्तर खतरे के निशान से लगभग दो मीटर ऊपर बना हुआ है। बुधवार रात को युमना का जलस्तर 207.08 तक पहुंच गया था। यमुना का जलस्तर गुरुवार सुबह 206.91 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो खतरे के निशान 204.83 मीटर से 2.08 मीटर ऊपर है।
अधिकारी के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है और चिंता करने की जुरूरत नहीं है क्योंकि जलस्तर कम हो रहा है। "सुबह से ही हरियाणा की तरफ से पानी का ज्यादा प्रवाह नहीं देखा गया है। सुबह 6 बजे हथिनिकुंड बैराज से 303,169 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो शनिवार तक दिल्ली पहुंचेगा।"
यमुना का जलस्तर बुधवार को 207 मीटर को पार कर गया था और जीटीबी नगर, मुखर्जीनगर, दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस, कश्मीरी गेट अंतर्राज्यीय बसअड्डे पर लगभग दो फुट तक पानी भर गया है। दिल्ली के निचले इलाकों नया उस्मानपुर, सरिता विहार, कालिंदी कुंज, जामिया नगर और वजीराबाद में मंगलवार को पानी भर गया जिससे लोगों को अस्थाई राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी।
गौरतलब है कि हरियाणा के हथिनिकुंड बैराज से सोमवार को 744,507 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना के जलस्तर ने 32 साल रिकॉर्ड तोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications