साक्षात्कार के लिए ईरानी पत्रकार को 6 साल की सजा
तेहरान। ईरान की एक अदालत ने मानवाधिकार कार्यकर्ता और पत्रकार इमादेदीन बाकी को दिवंगत मौलवी अयातुल्लाह हुसैन-अली मोंतजरी का साक्षात्कार लेने के मामले में छह साल की सजा सुनाई है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने एक वेबसाइट के हवाले से खबर दी है कि बाकी को तेहरान की एक अदालत ने मंगलवार को देश की सुरक्षा के खिलाफ दुष्प्रचार करने के मामले में यह सजा सुनाई। वेबसाइट के अनुसार बाकी पर मोंतजरी का साक्षात्कार लेने का आरोप था। यह साक्षात्कार बीबीसी पर दिसम्बर में एक फारसी कार्यक्रम में जारी किया गया था।
मोंतजरी की मौत दिसम्बर में लंबी बीमारी के बाद हुई थी जो राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के आलोचक थे। उन्होंने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications