देश में 1146 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान
वर्ष 2009-10 में 759़ 10 लाख टन की तुलना में खरीफ मौसम में देश में चावल उत्पादन 804़10 लाख टन होने की संभावना है।
पिछली खरीफ फसल में 43़ 00 लाख टन की तुलना में इस खरीफ फसल में दालों का उत्पादन 60 लाख टन होना अपेक्षित है।
पिछली खरीफ फसल में 156़ 60 लाख टन की तुलना में इस खरीफ फसल में 172़70 लाख टन तिलहन का उत्पादन होने की संभावना है।
इस वर्ष कपास उत्पादन 335 लाख गांठें होने का अनुमान हैं, जो कि पिछले वर्ष के अनुमान से 96 लाख गांठें अधिक है।
वर्ष 2009-10 में 2777़ 50 लाख टन की तुलना में इस वर्ष 3249़ 10 लाख टन गन्ने का उत्पादन अपेक्षित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications