गेम्स खेलने का जरिया बनी 'फेसबुक'
इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 'फेसबुक' पर हर महीने 20 करोड़ से अधिक लोग गेम्स का लुत्फ उठाते हैं।
वेबसाइट के संस्थापक मार्क जुकेरबर्ग ने मंगलवार को अपने मुख्यालय सेन फ्रांसिस्को के पालो अल्टो में इस बात की जानकारी दी।
समाचारपत्र टेलीग्राफ ने जुकेरबर्ग के हवाले से बताया है कि इनदिनों 'फेसबुक' के 40 फीसदी उपयोगकर्ता फार्मविल्ले जैसे सोशल गेम्स का आनंद उठा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अगर आंकड़ों पर नजर दौड़ाया जाए तो यह बात साफ है कि अब लोगों की 'फेसबुक' पर जाने की पहली प्राथमिकता गेम्स का लुत्फ उठाना है।
आंकड़ों के अनुसार इस वेबसाइट पर 10 प्रमुख गेम्स मौजूद हैं और इसके 1.2 करोड़ से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications