झारखण्ड डामर घोटाला : सीबीआई ने मांगी अभियोग चलाने की अनुमति
सीबीआई के अनुसार निविदा जारी करने तथा सड़क एवं निर्माण कार्य की देखरेख करने वाले अभियंता सहित 16 अधिकारियों पर अभियोग चलाया जाएगा।
जनहित के लिए लड़ने वाले वकील राजीव कुमार ने कहा, "सीबीआई ने गुरुवार को झारखण्ड उच्च न्यायालय में डामर घोटाले की जांच रिपोर्ट सौंपी तथा अदालत को जांच की प्रगति के बारे में बताया और सड़क एवं निर्माण विभाग के अधिकारियों पर अभियोग चलाने की स्वीकृति मांगी।"
उल्लेखनीय है कि वकील राजीव के मुकदमा दायर करने पर पिछले वर्ष सीबीआई ने जांच का आदेश दिया गया था।
सीबीआई ने न्यामूर्ति सुशील हरकोली एवं न्यायमूर्ति डी.एन. पटेल की खंडपीठ के समक्ष जांच रिपोर्ट पेश की।
सरकारी सूत्रों के अनुसार डामर घोटाले में 120 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications