नक्सली हमले में शहीद जवान की राजकीय सम्मान से अंत्येष्टि
बालाघाट जिले की सीतापाला पुलिस चौकी के टिमकीटोला के जंगल में बुधवार की शाम को गश्ती दल पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था, इस हमले में हाकफोर्स का जवान हरीशचंद्र शहीद हो गया था। शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री चौहान ने अर्थी को कांधा दिया और कहा कि प्रदेश में किसी भी तरह की हिंसा का कोई स्थान नहीं है।
चौहान ने शहीद के परिजनों को आर्थिक मदद के साथ ग्रामीणों की इच्छा के अनुरूप हरीशचंद्र की स्मृति में स्मारक या समाधि के लिए आवश्यक धन राशि भी राज्य सरकार की ओर से देने का आश्वासन दिया। शोकसभा में चौहान ने कहा कि शहीद का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और शहीद परिवार का सरकार पूरा ख्याल रखेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications