दिल्ली में डेंगू के 95 नए मामले

दिल्ली नगर निगम(एमसीडी) के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी में डेंगू रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 2,607 तक हो गई है जबकि 24 मामले दिल्ली के बाहर के हैं।

दिल्ली में इस साल डेंगू से पांच लोगों की मौत हुई है जबकि दिल्ली से बाहर के रहने वाले एक मरीज की मौत हुई है।

इस साल राजधानी में डेंगू तेजी से अपना पैर पसार रहा है। अगर यही हालात रहे तो राजधानी में वर्ष 2006 में 3,366 मरीजों के आंकड़े को भी पार कर सकता है। वर्ष 2006 के दौरान डेंगू के 36 मरीजों की मौत हुई थी।

नगर निगम के मुताबिक वर्ष 2009 के दौरान डेंगू के 1,153 मामले सामने आए थे और तीन लोगों की मौत हुई थी। वर्ष 2008 के दौरान 1,312 मामले सामने आए थे और दो लोगों की मौत हुई थी। वहीं वर्ष 2007 के दौरान 548 मामले सामने आए थे इसमें से एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+