तेल कम्पनियों का कोई बकाया नहीं : माल्या
उड्डयन क्षेत्र से जुड़े एक सम्मेलन के मौके पर कम्पनी के चेयरमैन विजय माल्या ने कहा, "हमने उन्हें काफी पैसा दिया है और अब कोई बकाया नहीं है।"
पिछले माह पेट्रोलियम मंत्रालय ने संसद को सूचित किया था कि 31 मार्च तक के आंकड़ों के मुताबिक एयरलाइंस पर कुल 525.54 करोड़ रुपये का बकाया है। इसमें से 249.72 करोड़ रुपये निर्धारित समय सीमा के बीच वाले बकाये थे जबकि 275.82 करोड़ रुपये के भुगतान की तारीख समाप्त हो चुकी थी।
अगस्त माह में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम निगम लिमिटेड ने नकद भुगतान पर ही तेल देने की बात कही।
माल्या ने कहा कि कम्पनी की ग्रास डिपोजिस्ट्री रिसिप्ट के माध्यम से एक अरब डॉलर की राशि इकट्ठा करने की योजना ठीक नहीं चल रही है।
किंगफिशर देश में 58 शहरों और आठ अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान सेवा उपलब्ध कराती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications