बातचीत से हर मुद्दे का हल संभव : निर्मोही अखाड़ा
विवादित स्थल पर मालिकाना हक की लड़ाई के प्रमुख पक्षकार निर्मोही अखाड़े के महंत भास्कर दास ने यहां शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि वह सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। "मेरा व्यक्तिगत तौर पर मानना है कि इससे दोनों पक्षों को आपसी विवाद सुलझाने के लिए बातचीत का समय मिल जाएगा।"
दास ने कहा, "हम अपील करते हैं कि जनता अदालत के फैसले की प्रतीक्षा करे और अदालत का जो भी निर्णय हो उसका सम्मान करते हुए शांति और आपसी सद्भाव बनाए रखे।"
अयोध्या विवाद पर 24 सितम्बर को आने वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के फैसले पर रोक लगाते हुए सर्वोच्च न्यायालय अब इस मामले की 28 सितम्बर को अगली सुनवाई करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications