मप्र के विकास के लिए 'इल्फी' ने बढ़ाया कदम
विकास के रोडमैप का ब्यौरा देते हुए 'इल्फी' के प्रदेश इकाई के चेयरमैन और पूर्व पुलिस महानिदेशकदिनेश जुगरान ने पत्रकारों को बताया कि संगठन का मकसद मध्य प्रदेश को आर्थिक रूप से सक्षम राज्य बनाने के अलावा त्वरित विकास की ओर बढ़ाकर एक श्रृंखला बनाना है। साथ ही इसका मकसद विशेषज्ञों, बुद्धिजीवियों और अन्य लोगों को एक मंच पर लाना है ताकि नए विचारों एवं परिस्थितियों से सरकार को भी अवगत कराया जा सके।
जुगरान के मुताबिक प्रदेश की विशेषताओं एवं संभावनाओं से निवेशकों एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों को विस्तार से बताया जाएगा, ताकि वे निवेश के लिए राज्य में आए। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश शांत और कानून व्यवस्था के लिहाज से सुरक्षित राज्य है और यह स्थिति औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल है।
वहीं को-चेयरमैन ने कहा कि प्रदेश की अधोसंरचना में सुधार की आवश्यकता है। सरकार को क्षेत्रीय वायुयान सेवा शुरू करनी चाहिए ताकि यात्रा के लिए ज्यादा समय खर्च न करना पड़े। इतना ही नहीं भोपाल को सूचना तकनीक का हब बनाना चाहिए क्योंकि यहां बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग कॉलेज है और यहां पर्याप्त संख्या में इंजीनियर तैयार हो रहे है। इस मौके पर 'इल्फी' के महा निदेशक महेश रेड्डी भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications