आतंकवाद विरोधी वैश्विक संधि नए रूप में पेश करेगा भारत
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को जानकारी दी कि 1996 में प्रस्तावित इस संधि के प्रेरकों में से एक भारत को उम्मीद है कि जब अगले महीने सीसीआईटी पर संयुक्त राष्ट्र की अस्थायी समिति की बैठक होगी तो उसमें सकारात्मक बदलाव किए जाएंगे।
उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा सीसीआईटी की जल्द स्वीकृति के लिए नया रास्ता बताएंगे।
वैश्विक संधि का मकसद आतंकवाद पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलनों के भेद को दूर करना और आतंकवाद की परिभाषा में अस्पष्टता को दूर करना है। संधि का मकसद सभी प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद का अपराधीकरण करना और आतंकवादियों, उन्हें वित्तीय मदद देने वालों और समर्थकों का विरोध करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications