हिमाचल में कई नदियां उफान पर

राज्य मौसम कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "राज्य में कई जगहों पर अभी बारिश हो सकती है।"

शिमला में बुधवार से गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक 84.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। भारी बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-21 और 22 पर यातायात बाधित हुआ है। इन राजमार्गो पर शिमला, किन्नौर, मंडी और कुल्लू जिलों में भू-स्खलन हुआ है।

किन्नौर जिले के संगला घाटी में 80 से अधिक पर्यटक फंसे हुए हैं। इनमें कई विदेशी भी हैं। जिले की उपायुक्त ममता चौधरी ने बताया, "कोलकाता के 50, फ्रांस के पांच, जर्मनी के 11 और शेष पर्यटक देश के दूसरे हिस्सों के हैं।"

सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार सुबह तक सतलुज और यमुना के निकट के इलकों में और बारिश हुई थी। उन्होंने कहा कि और बारिश हुई तो पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+