दिल्ली में यमुना के जलस्तर में कमी

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार रात को युमना का जलस्तर 207.08 तक पहुंच गया था। यमुना का जलस्तर गुरुवार सुबह 206.91 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो खतरे के निशान 204.83 मीटर से 2.08 मीटर ऊपर है।

विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सुबह से ही हरियाणा की तरफ से पानी का ज्यादा प्रवाह नहीं देखा गया है। सुबह 6 बजे हथिनिकुंड बैराज से 303,169 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो शनिवार तक दिल्ली पहुंचेगा।"

अधिकारी के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है और चिंता करने की जुरूरत नहीं है क्योंकि जलस्तर कम हो रहा है।

यमुना का जलस्तर बुधवार को 207 मीटर को पार कर गया था और जीटीबी नगर, मुखर्जीनगर, दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस, कश्मीरी गेट अंतर्राज्यीय बसअड्डे पर लगभग दो फुट तक पानी भर गया है।

दिल्ली के निचले इलाकों नया उस्मानपुर, सरिता विहार, कालिंदी कुंज, जामिया नगर और वजीराबाद में मंगलवार को पानी भर गया जिससे लोगों को अस्थाई राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी।

गौरतलब है कि हरियाणा के हथिनिकुंड बैराज से सोमवार को 744,507 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना के जलस्तर ने 32 साल रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+