दिल्ली में सुहानी रही सुबह
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "बादल छाए रहेंगें, बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शाम तक भारी बारिश हो सकती है।"
दिल्ली में बुधवार रात से गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक 27.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम का इस समय का औसत तापमान है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
अधिकतम आद्र्रता 98 प्रतिशत और न्यूनतम आद्र्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में इस साल जमकर बारिश हुई है। इस बरसात में यहां 1,031.5 मिमी के औसत से 66 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications