जहाजी बेड़े पर इजरायली गोलीबारी अवैध: रिपोर्ट
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह रिपोर्ट जेनेवा में जारी की गई है। वैसे जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून द्वारा गठित तीन सदस्यीय एक दल 31 मई की घटना की अलग से जांच कर रहा है। इजरायली गोलीबारी में तुर्की के आठ नागरिकों सहित नौ लोग मारे गए थे।
जेनेवा में जारी रिपोर्ट में कहा गया है, "31 मई को गाजा पट्टी में मानवीय संकट की स्थिति पैदा हो गई थी। जिन कारणों का हवाला इस गोलीबारी के लिए दिया गया वे गैरकानूनी हैं। संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत इस तरह की घटनाओं को उचित नहीं ठहराया जा सकता।"
इजरायली सेना ने अपनी कार्रवाई को उचित ठहराया था। परंतु रिपोर्ट कहती है, "इजरायली सेना का जहाजी बेड़े पर मौजूद लोगों के प्रति रवैया बिल्कुल अनुचित था और इसके साथ ही अनावश्यक व पूरी तरह हिंसक भी था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications