दक्षिण अफ्रीका में प्रांतीय प्रमुख के घर चोरी
जोहांसबर्ग, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका में गाउतेंग प्रांत के प्रमुख के आधिकारिक आवास से चोरों ने कई बेशकीमती सामानों पर हाथ साफ कर लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रांतीय प्रमुख नोमवुला मोकोनियाने के आवास से छह सितम्बर को चोरों ने टेलीविजन, कपड़े और अन्य बहुमुल्य सामान चुरा लिए।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक हाल ही में मोकोनियाने के आवास का 281,000 डॉलर की लागत से नवीनीकरण का काम सम्पन्न हुआ था। गाउतेंग को दक्षिण अफ्रीका का एक धनी राज्य माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications