मामूली बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
मुंबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स में 2.58 अंकों की बढ़त देखी गई जबकि निफ्टी भी 0.05 अंक बढ़कर खुला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 2.58 अंकों की वृद्धि के साथ 19,944.30 .पर खुला। बीते बुधवार को यह 19,941.72 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स मंगलवार को 20,000 का आंकड़ा पर कर गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 0.05 अंकों की गिरावट के साथ 5991.05 पर खुला। निफ्टी बुधवार को 5991.00 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications