राहुल ने युवाओं से कहा, राजनीति में आएं
राहुल ने सिलचर स्थित असम विश्वविद्यालय के खचाखच भरे सभागार में कहा, "यदि युवा राजनीति में नहीं आएंगे तो विकास की गति अवरुद्ध होगी और ऐसा भी हो सकता है कि विकास रुक जाए। यही समय है जब युवाओं को राजनीति में आना चाहिए ताकि देश आतंकवाद जैसे जिन ज्वलनशील मुद्दों का सामना कर रहा है, उनका समाधान निकाला जा सके।"
राहुल आज असम की दिनभर की यात्रा पर थे। सबसे पहले उन्होंने असम विश्वविद्यालय के छात्रों से बात की, फिर डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय गए और अंत में गुवाहाटी के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों को संबोधित किया।
राहुल ने डिब्रूगढ़ में छात्रों से कहा, "युवाओं के लिए यह बहुत जरूरी है कि वे राजनीति में सक्रियता से हिस्सा लें ताकि देश का भविष्य बेहतर हो सके।"
दूसरी ओर डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में 'ऑल असम स्टूडेंट यूनियन' (आसू) के समर्थकों ने राहुल की यात्रा का विरोध किया। उनका कहना था कि इस यात्रा से शैक्षिक वातावरण दूषित होगा।
जब राहुल डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय से रवाना हो रहे थे तो छात्रों के एक समूह ने सड़क जाम करने की कोशिश की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications