कांग्रेस ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया
कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पार्टी सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करती है।
उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सोच यही है कि अयोध्या जैसे मसलों का समाधान सम्बंधित पक्षों व समुदायों के बीच वार्ता से होना चाहिए।"
द्विवेदी ने कहा, "यदि वार्ता से कोई समाधान नहीं निकलता है तब न्यायिक समाधान की बात होनी चाहिए। ऐसी परिस्थिति में अदालत के फैसले का सम्मान भी होना चाहिए।"
अयोध्या विवाद पर 24 सितम्बर को आने वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के फैसले पर सर्वोच्च न्यायालय ने फिलहाल एक सप्ताह तक के लिए रोक लगा दी है। यानी शुक्रवार को अब इस मामले पर लखनऊ पीठ का फैसला नहीं आएगा। सर्वोच्च न्यायालय में अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 सितम्बर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications