शेयर बाजारों में नरमी, सेंसेक्स 81 अंक गिरा (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 19,998.32 के ऊपरी और 19,771.63 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी सूचकांक ने कारोबार के दौरान 5959.55 के ऊपरी और 5932.40 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 17.23 अंकों की गिरावट आई और यह 8031.24 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में 6.73 अंकों की मामूली बढ़त दर्ज की गई और यह 10160.31 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में शामिल हिन्दुस्तान युनिलीवर (1.71 फीसदी), ओएनजीसी (1.49 फीसदी), आईटीसी (1.32 फीसदी), महिन्द्रा एंड महिन्द्रा (1.11 फीसदी) और जयप्रकाश एसोसिएट्स (1.04 फीसदी) के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई।
आईसीआईसीआई बैंक (2.25 फीसदी), आरआईएल (2.11 फीसदी), भारती एयरटेल (1.89 फीसदी), सिप्ला (1.64 फीसदी) और डीएलएफ (1.40 फीसदी) के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई के कुल 13 में से पांच सेक्टरों में तेजी जबकि सात में गिरावट का रुख देखा गया। दैनिक उपभोग की उपभोक्ता वस्तु (एफएमसीजी) सेक्टर में सबसे अधिक 1.10 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तु (0.05 फीसदी) और ऑटो सेक्टर (0.04 फीसदी) में भी तेजी आई।
रियल्टी सेक्टर में सबसे अधिक 1.97 फीसदी की गिरावट आई। बैंकिंग (1.21 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.01 फीसदी) में एक फीसदी से अधिक की गिरावट आई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और कुल 1400 कम्पनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1571 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट का रुख था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications