चीन में फनापी तूफान से 54 मरे
समाचार पत्र 'चाइना डेली' के अनुसार प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण मुख्यालयों से जारी एक बयान में बताया गया है कि तूफान से 11.6 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं और निचले इलाकों से 79,400 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
हेलीकॉप्टर की मदद से गुरुवार को पीड़ित लोगों के बीच राहत सामग्री बांटी गई।
अधिकारियों ने बताया कि 3,600 घर नष्ट हो गए हैं और 35,900 हेक्टेयर फसल पानी में डूब गई हैं। तूफान के चलते 315 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है।
नागरिक मामलों के मंत्रालय ने गुआंगडोंग प्रांत में लोगों के लिए 2,000 तम्बू और 1,000 चारपाई भेजे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications