राष्ट्रमंडल खेल : ब्रिटिश मीडिया ने बालश्रम का मुद्दा उठाया
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने अपनी खास रिपोर्ट में गुरुवार को लिखा है कि खेलों के लिए तैयार किए गए स्टेडियमों के निर्माण कार्य के दौरान तीन वर्ष की उम्र तक के बच्चों से भी काम लिया गया।
पत्र लिखता है कि आयोजन स्थलों के निर्माण के दौरान बरती गई लापरवाही में 1000 लोगों की जान गई है, जिनमें एक दो वर्षीया बच्ची भी शामिल है।
वर्षा नाम की उस बच्ची को उसका पिता जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में निर्माण स्थल पर लेकर आया था। इस स्टेडियम में उद्घाटन और समापन समारोह होना है।
आधिकारिक आकड़ों के मुताबिक निर्माण स्थलों पर कुल 42 मजदूरों की मौत हुई है जबकि सू्त्रों का कहना है कि यह आंकड़ा इसके 200 प्रतिशत से भी अधिक है।
ऐसा कहा जा रहा है कि निर्माण स्थलों पर काम करने वालों को काम के लिए अपने बच्चे साथ लाने पर अतिरिक्त राशि मुहैया कराई जाती थी।
पत्र ने निर्माण स्थल पर काम करने वाले एक 15 वर्षीय किशोर श्रीप्रकाश के हवाले से लिखा है कि छोटे बच्चों से भारी काम करवाए जाते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications