हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही बाधित
कांग्रेस की मांग थी कि हाल ही में सरकार द्वारा निरस्त की गई जलविद्युत परियोजनाओं के कारणों पर धारा 310 के तहत विस्तार से चर्चा हो। अध्यक्ष ने इसकी अनुमति नहीं दी थी।
वहीं बसपा विधायक इसी नियम के तहत नानक सागर बांध पर बाढ़ के कारण उत्पन्न खतरे पर चर्चा चाह रहे थे। इसे भी अध्यक्ष ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद दोनों दलों के सदस्य शोरगुल करने लगे और हंगामे के चलते अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही 12.20 बजे से एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
इससे पूर्व विधानसभा में शून्यकाल और प्रश्नकाल सुचारू रूप से चला। शून्यकाल में हाल ही में दिवंगत हुए प्रताप सिंह भैया और सतेंद्र चंद्र घूरिया पर एक घंटे की चर्चा में सदस्यों ने अपने विचार रखे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications