अब रेलगाड़ियों की 5 अंको से होगी पहचान
रेल मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि नई प्रणाली काफी आवश्यक हो गई थी। चार अंकों की प्रणाली के तहत अधिकतम 9,999 तक ही रेलगाड़ियों की संख्या का प्रयोग किया जा सकता था। रेलवे प्रतिदिन 10,000 से अधिक रेलगाड़ियों का परिचालन करता है।
बयान में कहा गया है कि रेलगाड़ियों का नया नम्बर वैज्ञानिक, तार्किक एंव कम्प्यूटर के अनुकूल होगा। बयान के मुताबिक रेलगाड़ियों के नामों में बदलाव नहीं किया जाएगा।
बयान के मुताबिक नियमित एक्सप्रेस, मेल और सुपर फास्ट रेलगाड़ियों के मौजूदा चार अंकों में एक अंक और जोड़ा जाएगा।
दुरांतो, युवा ट्रेन, राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, गरबी रथ एक्सप्रेस और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जैसी रेलगाड़ियों में 1 अंक शामिल किया जाएगा।
बयान के मुताबिक सभी यात्री रेलगाड़ियों और उपनगरीय रेलगाड़ियों को भी पांच अंको की इस प्रणाली में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस बदलाव से संबंधित जानकारी रेलवे के जोनल कार्यालयों को भेज दी जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications